Suggestions for ICSE Hindi – Advice from the Council
Below mentioned are few of the important piece of advice shared by the Council for the Indian School Certificate Examinations for students appearing for their Hindi examinations. I hope the students find this beneficial.
Suggestions for students (विद्यार्थियों के लिए सुझाव):
- प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित 15 मिनट का सदुपयोग करें। प्रश्न पत्र को दो बार ध्यानपूर्वक और स्थिरचित्त से पढें ।
- प्रश्न को गहराई से समझने का प्रयत्न करें।
- निबन्ध-लेखन का अम्यास आवश्यक है । लेखन से पूर्व दिए गये विषय ध्यानपूर्वक पढ़े और समझें ।
- निबन्ध की एक रूप रेखा बना लें एवं सभी आवश्यक बिन्दुओं समावेश करें। असंगत व अनावश्यक बाते न लिखें ।
- निबन्ध की भाषा को सुन्दर बनाने के लिए मुहावरे व उक्तियों का यथोचित प्रयोग करें।
- निबन्ध के तीनों भागों यथा प्रस्तावना, मुख्य विष्य और उपसंहार का विशेष ध्यान रखें व अनुच्छेद परिवर्तन का खास खयाल रखें ।
- पत्र लेखन में पत्र का प्रारुप, संबोधन, अभिवादन इत्यादि का विशेष अभ्यास करें।
- व्यवहारिक व्याकरण का मौखिक एवं लिखित अभ्यास करें। अपठित गधांश का उत्तर अपनी भाषा में लिखने का अम्यास करें ।
- निर्देशानुसार वाक्य परिवर्त्तन करते समय लिंग, वचन, काल आदि में अनावश्यक परिवर्त्तन न करें।
- पाठ्य पुस्तकों के सभी पाठों को ध्यान से पढ़े। मात्र कहानी समझकर नहीं ।
- पाठों में आये विशेष संदर्भों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पाठ का आलोचनात्मक अध्ययन करें।
- पाठ के मुख्य बिन्दुओं को बार-बार लिखकर अभ्यास करें और तर्क सहित उत्तर लिखने का प्रयास करें।
- अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना सीखें व शब्दों के उचित प्रयोग पर ध्यान दें।
- वर्त्तनी संबन्धी अशुद्धियों पर ध्यान दें। श्रुतलेख के माध्यम से उसे सुधारने का प्रयास करें।
- हस्तलेख को अभ्यास द्वारा सुन्दर बनाये ।
- शब्द भंडार की वृद्धि के लिए पाठ्य पुस्तक के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ इत्यादि पढ़े।
- व्याकरण के नियमों का पालन करें।
- स्वध्याय की आदत डालें । समयन्चसमय पर पुस्तकालय से पुस्तकें लेकर पढ़े।
- नाटक, एकांकी इत्यादि मंचन में रूचि लें । इससे भी संदर्भ याद रखना सरल हो जाता है।
- हिन्दी साहित्य तथा भाषा सम्बन्धी अन्य गतिविधियों में अवश्य भाग लें ।
- चारित्रिक विशेषताएँ लिखने में रूचि रखें और उसका अभ्यास करें।
[Note: Don’t forget to share these resources and links from our website in your social networking sites with your friends and followers.]
Leave a Reply
Your email address will not be published. Comments are reviewed before appearing publicly.